फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में हिमाचल के तीन जिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार

Fri, 06 Sep 2019 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में जागरूकता और अन्य गतिविधियों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को हिमाचल के तीन जिलों शिमला, मंडी और सिरमौर को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में तीनों जिलों   के उपायुक्तों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। 

विज्ञापन


मंडी जिले को यह पुरस्कार जागरूकता अभियान एवं गतिविधियों के शानदार क्रियान्वयन के लिए दिया गया। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। इससे पहले 24 जनवरी को भी मंडी के उपायुक्त ने तत्कालीन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से दिल्ली में यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था। शिमला जिले का पुरस्कार उपायुक्त अमित कश्यप ने प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि नवीनतम जानकारी के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए देश के लगभग 600 जिलों में से चयनित 10 उत्कृष्ट जिलों में से शिमला को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उधर, सिरमौर जिला का पुरस्कार उपायुक्त आरके प्रूथी ने प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें