फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हिमाचली फिल्म ने गाड़े सफलता के झंडे, मिला बेस्ट अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफ (राजस्थान फिल्म फेस्टिवल) में ‘माचिस है क्या’ का जादू चला है। हिमाचली विरहांत इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। अवार्ड में फ्रांस और अमेरिका की फिल्मों को पछाड़ते हुए इस फिल्म ने यह पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


जयपुर में हुए राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यह अवॉर्ड विरहांत इंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर सुमाती मेहता, निर्देशक सुशील मेहता, अभिनेता मनुज वालिया और प्रोडक्शन एसोसिएट सुनील रोशन ने हासिल किया। अवार्ड से हिमाचल का रोशन हुआ है।

इससे पूर्व इस फिल्म को शिमला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्शन के लिए दो अवॉर्ड मिल चुके हैं। विरहांत इंटरटेनमेंट के बैनर तले सुशील मेहता के निर्देशन में 17 मिनट 29 सेकेंड की यह लघु फिल्म एक आदमी पर केंद्रित हैं। फिल्म में दर्शाया गया है कि एक व्यक्ति अपने दुर्भाग्य के लिए अंतिम समाधान क्या सोचता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस, अमेरिका की फिल्मों को टक्कर

रिफ में इस बार 474 फिल्में आई थीं। इसमें से माचिस है क्या... सहित 56  फिल्मों को स्क्रीनिंग के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था। जयपुर में 17 से 20 जनवरी तक फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें भारत के अलावा ब्राजील, इजराइल, फ्रांस, अमेरिका, यूके,  फिनलैंड, बोलीविया, चीन, ताईवान, जर्मनी, श्रीलंका, बेलारूस की फिल्में दिखाई गईं।

हिमाचल के लिए गर्व की बात : निर्देशक
निर्देशक सुशील मेहता ने बताया कि रिफ में फिल्म को इंटरनेशनल कैटेगिरी में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि रिफ में फिल्म की खूब तारीफ हुई है। फिल्म में एक्टिंग और डायरेक्शन की भी सराहना की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें