बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान तीन मई को दिल्ली में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति देंगे। मंडी की बेटी कंगना अपनी प्रतिभा के दम पर अब तक तीन नेशनल अवार्ड जीत कर बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकी हैं।
63वें नेशनल फिल्म अवार्ड में अभिनेत्री कंगना को तनु वेड्स मनु रिटर्नस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड की घोषणा की गई थी। तीसरी बार नेशनल अवार्ड जीत कर कंगना ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
हिमाचल के जिला मंडी के भांबला गांव से संबंध रखने वाली बॉलीवुड सुपर स्टार कंगना रणौत की उपलब्धि पर माता-पिता को गर्व है। बॉलीवुड में 17 वर्ष की आयु में कदम रखने वाली कंगना आज सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक है।