फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैर फिसलने से तीर्थन नदी में बही बेंगलुरू की पर्यटक महिला लापता, तलाश जारी

Sun, 18 Jun 2023 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी/बंजार (कुल्लू)

सार

पर्यटक महिला अपने पति के साथ घूमने गई थी। प्रवेश द्वार में तैनात वन विभाग के कर्मियों ने इस पर्यटक जोड़े को बिना गाइड के जाते देखा था।
विज्ञापन
महिला की तलाश करते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू में रविवार को ग्रेट नेशनल हिमालयन पार्क में घूमने पहुंचीं पर्यटक महिला किरण बापना (49) पत्नी दीपक बापना निवासी-86 ए शोभा मेलचाइट जक्कुर प्लांटेशन रोड बेंगलुरू-67 दोपहर करीब 1:00 बजे पैर फिसलने के कारण तीर्थन नदी में जा गिरी। पानी के बहाव में महिला बह गई।

विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए हैं। महिला परिवार के साथ पहुंची थीं। महिला के नदी में गिरने पर परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लोगों की मदद से नदी में पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पर्यटक गाइड के बिना घूमने निकले थे। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कर्नाटक के रहने वाले पर्यटक कुछ दिन पहले ही घूमने के लिए तीर्थन घाटी पहुंचे थे और एक स्थानीय कॉटेज में रुके थे। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वह बहुत गहरी खाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें