फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट थॉमस स्कूल में दुर्गा पूजा पर रही बंगाली नृत्य की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के उल्लास उत्सव में जमाया रंग
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेंट थॉमस विद्यालय में छात्राओं ने दुर्गा पूजा पर बंगाली और पंजाबी नृत्य पेश कर दर्शकों से वाहवाही लूट ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां देकर गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि समर्पित की। स्कूल में शनिवार को कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक प्रशंसा दिवस पर उल्लास उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत एक जीवंत केरल नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद कनिष्क ने स्वागत भाषण दिया। कृतिका ने महाभारत पर नाट्य रूपांतरण, सक्षम ने मैं कौन हूँ, देविना ने सारी दुनिया मंच, आशिमा ने हेलेन केलर का प्रेरक चित्रण किया। विविक्ष शर्मा ने डॉक्टर फॉस्टस की प्रस्तुति दी। छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। इनमें होली पर उत्तर प्रदेश का नृत्य, तीज के त्योहार को दर्शाता राजस्थानी नृत्य और बैसाखी का जश्न मनाते पंजाबी नृत्य शामिल थे। इसके बाद शेर पे सवा शेर हिंदी नाटक और हिंदी गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं सविनय, अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन, असहयोग आंदोलन जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों और स्वतंत्रता की गूंज शीर्षक से गुमनाम नायकों को प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रॉडक्शन डिजाइनर एवं आर्ट डायरेक्टर ललित भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्या विधुप्रिया चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें