शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय घरेच में बैग-फ्री डे के उपलक्ष्य पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहाड़ी भाषा में विशेष प्रार्थना सभा और स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन कर विद्यालय परिसर की सफाई की गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधियां और विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें शब्द अंताक्षरी और स्टोरी चैन जैसी रोचक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। संवाद