फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: पैनल वाली सीटों पर प्रत्याशी तय करने से पहले कांग्रेस ने शुरू करवाया सर्वे

Fri, 09 Sep 2022 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी की ओर से तैयार किए पैनल से प्रत्याशी तय करने के लिए अब सर्वे भी शुरू हो गया है। एक सर्वे कांग्रेस हाईकमान खुद करवा रहा है। 
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी की ओर से तैयार किए पैनल से प्रत्याशी तय करने के लिए अब सर्वे भी शुरू हो गया है। एक सर्वे कांग्रेस हाईकमान खुद करवा रहा है। दूसरा सर्वे स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से करवाकर जनता की नब्ज टटोलने का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 33 में राज्य चुनाव कमेटी ने दो से सात लोगों के पैनल बनाए हैं। सर्वे में टॉप करने वाले नेताओं को ही विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाएंगे। वर्तमान विधायकों, राष्ट्रीय सचिवों सहित 35 नेताओं को टिकट देने के लिए चुनाव कमेटी ने एक-एक नाम भेजे हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि जरूरी नहीं है कि पैनल में भेजे गए नामों में से ही प्रत्याशियों का चयन होगा। कांग्रेस और स्वतंत्र एजेंसी के सर्वे को देखने के बाद ही हाईकमान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को तय करेगा। राज्य चुनाव कमेटी की ओर से भेजे गए पैनल को बदला भी जा सकता है। इसी माह सर्वे को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सर्वे करने वाली टीमों ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया है। जनता से चर्चा करने के बाद ये टीमें अपनी रिपोर्ट तैयार कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपेंगी। सर्वे रिपोर्ट और पैनल का मेल करने के बाद पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन के लिए आखिरी फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें