फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पीले रास्तों पर होगा साइकिल रेस का रोमांच

Fri, 04 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में अब साइकिल रैली (हिल रेस) का नजारा देखने को मिलेगा। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन अब घाटी में साइकिल रैली करवाएगी। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि 6 दिसंबर को होने वाली एक दिवसीय हिल रेस में दस महिलाओं सहित 65 देश और और विदेश के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


रैली सुबह 6 बजे क्योर स्थित लैंडिंग स्थल से रवाना होगी। बिलिंग, राजगुंधा, कोठी कोहड़ होते हुए 55 किलोमीटर का सफर तय करके चार बजे शाम को बरोट पहुंचेगी। क्योर से बिलिंग तक के 15 किलोमीटर दूरी को क्वालीफाइंग रूट का दर्जा दिया गया है। इस दूरी को ढाई घंटे में पार करने वाले प्रतिभागी ही आगे की रेस में भाग ले सकेंगे। रेस का शुभारंभ एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा सुबह 6 बजे करेंग।

शहरी एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा विजेताओं को सम्मानित करेंगे। पुरुष विजेताओं को 51, 31 तथा 21 हजार रुपये की राशि और महिला विजेताओं को 31, 21 और 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। रेस में जर्मनी, कनाडा, कीनिया के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। माउंटेन रैली के विजेता देविंद्र ठाकुर के अतिरिक्त जिलाधीश कांगड़ा रितेश चौहान और पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर प्रतिभागी के तौर पर भाग लेंगे।
विज्ञापन


कनाडा का प्रतिभागी साइकिल पर पहुंचा बैजनाथ- शुक्रवार को कनाडा के प्रतिभागी डैरेन फ्लैच गुडगांव से साइकिल पर बैजनाथ पहुंचे। बैजनाथ पहुंचने पर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा की अगुवाई में डैरेन का स्वागत किया। डैरेन ने बताया कि वह लंदन से चीन का सफर साइकिल से आठ माह में पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें