फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब कोर्ट परिसर में दो गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अंब कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर को दो वकील झगड़ पड़े। दोनों के बीच खूब लात घूंसे चले। बाद में यह झगड़ा दो गुटों के बीच हो गया। घटना में दोनों के अलावा एक अन्य युवक घायल हो गया। इन्हें अंब अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश है। एडवोकेट चंद्र मोहन ने इस संबंध में पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे मंगलवार दोपहर क्रिमिनल अहलमद के कमरे में कुछ काम करवाने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के वकील नरेंद्र परमार, राजेंद्र परमार और सुधीर जसवाल ने उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। कमरे में बैठे अंब थाना के एक एएसआई और अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उसने अपने कार्यालय में काम करने वाले दो युवकों को मदद के लिए बुलाया। इन लोगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट में राजेंद्र परमार के सिर में चोट लगी है।
दूसरे पक्ष से सुधीर जसवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार दोपहर कोर्ट से बाहर आ रहा था। उसने देखा की एडवोकेट चंद्रमोहन ने दो युवकों, अपने मुंशी देवराज और सुमित को साथ लेकर एडवोकेट राजेन्द्र परमार पर हमला कर दिया। घटना में एडवोकेट राजेंद्र परमार के सिर और सुधीर जसवाल की एक बाजू पर चोट लगी है। घटना में चंद्रमोहन के मुंशी देवराज ने दूसरे पक्ष के वकीलों पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एससी एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें