फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज मैदान में टैक्सी चालकों में मारपीट, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी बैठाने को लेकर शुरू हुई थी बहस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की शुरू, चालकों के बीच पहले से चल रहा था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रिज मैदान में शुक्रवार को सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालक आपस भी भिड़ गए। मामले की शुरुआत दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद यह बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं, पुलिस ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सदर की टीम मामला दर्ज करने के बाद सातों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष टैक्सी चालक हैं और उनके बीच सवारी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष रिज मैदान में आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। वीडियो के माध्यम से पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों की गतिविधियों से सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था प्रभावित होने और लोक शांति भंग होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए निवारक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है। सातों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें