फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कोटखाई के पट्टीढांक में सड़क पर मृत मिला भालू, अज्ञात शिकारियों पर केस दर्ज

Mon, 07 Apr 2025 11:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)

सार

 कोटखाई के पट्टीढांक में ठियोग-हाटकोटी सड़क पर एक भालू मृत मिला है। जांच में पाया गया कि भालू की गोली लगने से माैत गई है। 
विज्ञापन
सड़क पर मृत मिला भालू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले कोटखाई के पट्टीढांक में ठियोग-हाटकोटी सड़क पर एक भालू मृत मिला है। जांच में पाया गया कि भालू की गोली लगने से माैत गई है। पुलिस ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ठियोग-हाटकोटी सड़क पर एक भालू मृत मिला। शुरुआत में माना जा रहा था कि भालू सड़क पार करते समय किसी गाड़ी के नीचे आ गया होगा। लेकिन जब वन विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु औषधालय कोटखाई लाया गया। पोस्टमार्टम में भालू की गर्दन पर तीन गोलियों के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन


इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि उसकी मौत गोली लगने से हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह शिकारियों की करतूत हो सकती है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद भालू के शव को वन विभाग के हवाले किया गया। वन विभाग ने भालू के शव को जला दिया। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी अंकुश ठाकुर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पशु चिकित्सक डॉ. अंकुश चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि भालू की मौत गोली लगने से हुई है। बाकी की जांच फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें