फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य मंत्री किशन कपूर के खिलाफ प्रेसवार्ता करने वाले बीडीओ सस्पेंड

Tue, 23 Oct 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर में गृहिणी सुविधा योजना के कार्यक्रम के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर से सार्वजनिक तौर पर डांट खाने वाले फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बीडीओ अरविंद गुलेरिया को प्रदेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


डांट का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद बीडीओ अरविंद गुलेरिया ने प्रेस वार्ता कर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के व्यवहार के प्रति आपत्ति जताई थी। इसके बाद सरकार ने बीडीओ को सस्पेंड करने का कदम उठाया।

सोमवार सुबह अफसर को निलंबन के आदेश जारी किए गए। आदेशों के अनुसार अब बीडीओ को निलंबित कर जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। 

बीडीओ पर निलंबन का कारण सर्विस रूल्स के खिलाफ जाकर प्रेस वार्ता आयोजित करना बताया गया है। बीडीओ के निलंबन पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कमेंट करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

अरविंद गुलेरिया ने की थी प्रेसवार्ता

डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि निलंबन के आदेशों के बारे में उनको जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि शनिवार को फतेहपुर में गृहिणी सुविधा योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान बीडीओ बाहर चले गए थे। इसी बीच किसी ने मंत्री के साथ बीडीओ की शिकायत कर दी। जैसे ही बीडीओ कार्यक्रम में लौटे तो मंत्री ने अफसर को डांटना शुरू कर दिया।

अफसर ने मंत्री को दलील दी थी कि वह बाहर दवाई खाने गए थे। डांट फटकार का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद बीडीओ ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मंत्री के व्यवहार पर आपत्ति जताई थी।  

देखें, वायरल हुआ वीडियो जिसमें मंत्री अफसर को डांट रहे हैं
विज्ञापन

ईमानदार अफसर का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण : सुधीर

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि फतेहपुर के बीडीओ अरविंद गुलेरिया पर निलंबन की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बीडीओ अरविंद गुलेरिया के बारे में जानकारी ली है। उन्हें अफसर के बारे में अच्छी फीडबैक मिली है।

लोगों के अनुसार बीडीओ अरविंद गुलेरिया बेहद ईमानदार अफसर हैं। ऐसे में अरविंद गुलेरिया के निलंबन से एचएएस और आईएएस अफसरों का मनोबल गिरेगा।

सरकार ने निलंबन के आदेश जारी कर एक ईमानदार अफसर को हतोत्साहित कर दिया। ऐसे निर्णयों से तो एचएएस और आईएएस परीक्षाओं की ओर आकर्षित होने वाले युवाओं का मनोबल भी गिरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें