हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी कक्षाओं के पुराने ईयर पास कोर्स सिस्टम के तहत बी कॉम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
रूसा को लागू किए जाने के बाद बीते वर्ष बी कॉम प्रथम प्रथम वर्ष ईयर सिस्टम के तहत फेल होने के बाद मार्च 2014 में अपीयर हुए छात्रों के इस परिणाम में 1200 छात्र बैठे थे।
इनमें से 474 छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने बताया कि परीक्षा परिणाम 37 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है।
नियंत्रक ने कहा कि बाकी कक्षाओं के रिजल्ट भी तैयार हो रहे हैं और जल्द ही सभी रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।