फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई नहीं, अब यहां लिए जाएंगे क्रिकेट के बड़े फैसले

Sat, 25 Jun 2016 10:50 AM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई ने इसके संकेत पहली कॉनक्लेव धर्मशाला में आयोजित कर दे दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट संस्था बीसीसीआई अब बड़े फैसले लेने के लिए धर्मशाला को तवज्जो देगी। अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई ने इसके संकेत पहली कॉनक्लेव धर्मशाला में आयोजित कर दे दिए हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने पहली बार कॉनक्लेव की मेजबानी करने का मौका दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को नजरअंदाज कर छोटे से शहर को दिया। पहली कॉनक्लेव में भारतीय टीम के हेड कोच का फैसला लिया।

अंतिम दिन आईपीएल की तर्ज पर मिनी आईपीएल करवाने का फैसला हुआ। कॉनक्लेव के बहाने धर्मशाला में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, अंशुमन, इरफान पठान, पार्थिव पटेल सहित, आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला और बीसीसीआई की टॉप लॉबी ने चार दिन तक डेरा डाले रखा।
विज्ञापन
Trending Videos

नेशनल क्रिकेट अकादमी भी धर्मशाला शिफ्ट करने की तैयारी

धर्मशाला इसलिए भी चहेता बन गया है, क्योंकि अब नेशनल क्रिकेट अकादमी को भी कोलकाता से शिफ्ट कर स्मार्ट सिटी में लाने की तैयारी है। धर्मशाला स्टेडियम अभी तीन वन-डे, आईपीएल के नौ मैच, टी-20 और वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी कर चुका है।

अक्तूबर में न्यूजीलैंड-भारत वन-डे और फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच की मेजबानी भी मिल चुकी है। बीसीसीआई एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीसीसीआई की पहली कॉनक्लेव की मेजबानी करना धर्मशाला के लिए गर्व की बात है।

15 साल की तपस्या के बाद क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के जरिये हमने हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय पटल पर बड़े स्तर पर ला दिया है।
विज्ञापन

धर्मशाला में फाइव स्टार होटलों की होड़

धर्मशाला स्टेडियम को ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने से पांच सितारा होटल द पवेलियन के बाद आईटीसी समूह के मोक्षा सहित कई बड़े होटलों की चेन स्मार्ट सिटी में जड़ें जमाना चाह रही है।

होटल एसोसिएशन मैकलोडगंज के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि धर्मशाला में होटलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्मार्ट सिटी में होटलों में करीब 3000 कमरे हैं। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से जरूरत अब 6000 कमरों से ज्यादा की हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें