फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में नहीं होगा आईपीएल का कोई मैच: अनुराग

Wed, 23 Mar 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि सीएम वीरभद्र को या तो अपने बयान याद नहीं रहते या जनता को बेवकूफ बनाते हैं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने दो टूक कहा है कि धर्मशाला में आईपीएल मैच नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान को हास्यास्पद बताया है, जिसमें उन्होंने आईपीएल मैच कराने के लिए सुरक्षा के पैसे और मनोरंजन कर न लगाने की बात कही है। यह तो वही बात हो गई कि अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत?
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता साक्षी है कि वीरभद्र सिंह और उनकी सरकार ने 2005 से क्रिकेट का गला घोंटने के लिए की कोशिश की है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री को या तो उनके खुद के दिए गए बयान याद नहीं रहते या फि र वह जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की दोगली नीति और मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों के अलग अलग बयान पिछले कुछ दिनों में जनता ने पढ़े और देखे हैं।

वक्त आने पर मुख्यमंत्री जनता की ताकत का अहसास खुद जान जाएंगे। ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्यवश बीसीसीआई और किंग्स इलेवन टीम मुख्यमंत्री के रोज बदलते बयानों के लिए रुक नहीं सकती और अब कम से कम इस सीजन में आईपीएल का कोई मैच धर्मशाला में नहीं होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सुरक्षा संबंधी रोज के बयानों को देखकर किसी टीम ने धर्मशाला न आना ही उचित समझा और बीसीसीआई ने भी उनकी इच्छा को देखकर धर्मशाला में कोई मैच नहीं दिया। उस फाइल पर सचिव होने के नाते मुझे हस्ताक्षर करने पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें