केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में ऊर्जा और पानी के विभिन्न मामलों को सुलझाने के लिए राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ नई दिल्ली में 20 जून को बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीबीएमबी परियोजना के भागीदार राज्यों राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार शाम दिल्ली पहुंच गए थे। यहां पहुंचने पर बैठक के स्थगित होने के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस बैठक को शीघ्र दोबारा निर्धारित किया जाए ताकि बीबीएमबी परियोजना के ऊर्जा व पानी के मामले को जल्द से जल्द निपटाया जा सके और हिमाचल प्रदेश को उसका नियोजित हिस्सा मिल सके। Published by Arvind Thakur