फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी उद्योग में लगी भीषण आग, ढाई करोड़ रुपये का नुकसान

Thu, 29 Aug 2019 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के ऊना जिले के स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर  में एक बैटरी उद्योग में हुए भीषण अग्रिकांड में करीब ढाई करोड़ की संपत्ति स्वाह हो गई। गुरूवार सुबह करीब छह बजे बैटरी उद्योग में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। काले धुएं के गुब्बार आसमान छूने लगे तो आस-पास के उद्योगों पर भी आग का खतरा मंडराने लगा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां करीब सात बजे आग पर काबू पाने पहुंची।

विज्ञापन


दो गाड़ियां नंगल, दो ऊना तथा एक गाड़ी टाहलीवाल से आई। दमकल कर्मियों की टीम ने उद्योग के चारों ओर से आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। इस बीच गाड़ियों में पानी खत्म होने पर कुछ गाड़ियों को कई चक्कर लगाने पड़े। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगजनी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

38 फोरजा इनोवेशन नामक बैटरी उद्योग में इनवर्टर की बैटरियां तैयार की जाती हैं और ज्यादातर माल विदेशों में भेजा जाता है। उद्योग में करीब दर्जन भर श्रमिक कार्यरत हैं। पहली शिप्ट का काम सुबह 9 बजे शुरू होता है, लेकिन इससे पहले ही उद्योग में आग लग गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आग काबू में न आती तो हो सकती थी भारी तबाही

फायर ऑफिसर करतार सिंह ने माना कि अगर समय रहते इस भयंकर अग्रिकांड पर काबू न पाया जाता तो मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के साथ लगते अन्य उद्योगों में भारी तबाही हो सकती थी। उन्होंने कहा दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के चलते तबाही होने से बचा लिया गया। 

शो पीस की तरह था फायर सिलेंडर
इतने बड़े उद्योग में जहां बेहद जोखिमपूर्ण कार्य होता है वहां पर महज आग बुझाने के लिए महज एक फायर सिंलेडर लगा रखा था। उससे भी हैरत की बात यह कि उद्योग में कार्यरत किसी भी श्रमिक को इस सिलेंडर के प्रयोग की कोई जानकारी नहीं है। करतार सिंह के मुताबिक फायर सिलेंडर तो महज शो पीस की तरह लगा रखा था। 

कुछ दिनों पूर्व ही तैयार माल की कर दी गई सप्लाई
सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही तैयार माल की सप्लाई भेज दी गई थी अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता था। गुरूवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से मैहतपुर उद्योग में पहुंचे मालिक नरेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार तथा नितिन कुमार ने बताया कि आकलन के अनुसार 2.5 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें