फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stone Crusher wall collapse: स्टोन क्रशर में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Thu, 07 Jul 2022 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)

सार

ऊना जिले में बाथू गांव स्थित एक स्टोन क्रशर में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया है। मृतकों की पहचान मुबारिक (25) पुत्र इरफान और मुजम्मिल (22) पुत्र इरफान निवासी गांव रोगला, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
स्टोन क्रेशर की दीवार गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बाथू गांव स्थित एक स्टोन क्रशर में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया है। मृतकों की पहचान मुबारिक (25) पुत्र इरफान और मुजम्मिल (22) पुत्र इरफान निवासी गांव रोगला, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। घायल इरशाद (32) पुत्र इस्लाम निवासी गांव फैजपुर, तहसील इजराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


बाथू गांव स्थित एक स्टोन क्रेशर में गुरुवार को निर्माण कार्य चल रहा था। मशीनरी की फिटिंग के लिए मजदूर सुबह लगभग 9:15 बजे काम पर लगाए गए। ईंटों से बने ताजा गड्ढे में लोहे के एंगल फिट कर रहे थे तो अचानक एक और की दीवार उन पर गिर गई। तीनों मजदूर दीवार के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मशीन की मदद से मलबा हटाकर घायलों को निकाला।

मजदूरों को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, लेकिन मुबारिक और मुजम्मिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान सुरेखा राणा व हरोली थाना के एसएचओ सनी गुलेरिया, टाहलीवाल चौकी से एएसआई कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सुरेखा राणा, उपप्रधान अश्विनी कुमार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। उधर, क्रशर संचालक ऋषि कुमार ने कहा कि क्रशर से जुड़ी मशीनरी फिट करने के दौरान यह हादसा हुआ है। वह मृतकों और घायलों के परिजनों की हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। 

बाथू क्षेत्र में स्टोन क्रशर में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है। शवों का ऊना अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

- अनिल पटियाल, डीएसपी हरोली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें