फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसिडोनिया में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे संजय

Mon, 24 Sep 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मैसिडोनिया के स्कोपजे में होने जा रही विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के संजय यादव भी अपना दम दिखाएंगे। वह प्रदेश से अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो आठ सदस्यों वाली भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। यह प्रतियोगिता 25 से 30 सितंबर तक होगी।

विज्ञापन


35 वर्षीय संजय यादव 88 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती के दांव पेच लड़ेंगे। इससे पहले भी घरेलू प्रतिस्पर्धाओं में संजय प्रदेश को कई मेडल दिला चुके हैं। 1999 में उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश को रजत पदक दिलाया था।

2005 में उन्हें कुश्ती के क्षेत्र में हिमाचल केसरी के खिताब से सम्मानित किया गया। 2009-10 में सीनियर नेशनल वूशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्रदेश की झोली में डाला, जबकि 2010 में मार्शल आर्ट की विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


2011 में हाॅंगकांग में हुई अंतरराष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में कांस्य पदक देश के लिए जीता। वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने उन्हें परशुराम अवार्ड से नवाजा। जिसके बाद उन्होंने चोट लगने के चलते खेलों से सन्यास ले लिया था।

लेकिन अब छह साल बाद दोबारा उन्होंने कड़ी मेहनत से खुद को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है। संजय यादव का कहना है कि वह भारत के लिए पदक जरूर जीतकर लाएंगे। स्कोपजे में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में देश भर के नामी पहलवान पहुंचेंगे।

संजय यादव ने प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव व बड़े भाई जगदीश कुमार, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण व महासचिव वीएन सूद का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


स्कूल में बतौर डीपीई दे रहे सेवाएं
संजय यादव मंडी के पौड़ी स्कूल में बतौर डीपीई अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह किक बॉक्सिंग के टॉप अंतरराष्ट्रीय रेफरियों में भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें