सिरमौर के छोटे से गांव के युवा की अगुवाई में इंडियन टेनिस क्रिकेट टीम दुबई में अपना दमखम दिखाएगी। दुबई के अजमन में 10 अक्तूबर से होने वाली अरब प्रीमियर लीग में सिरमौर के वीरेंद्र शर्मा का चयन टीम के प्रबंधक के रूप में हुआ है।
छह मार्च 1977 को सैनधार इलाके की दीद बगड़ पंचायत के संदड़ाह में जन्मे वीरेंद्र शर्मा को टेनिस बॉल क्रिकेट में योगदान के चलते टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने यह जिम्मेदारी दी है। वर्तमान में वीरेंद्र शर्मा सोलन के बद्दी स्कूल में बतौर डीपीई के पद पर तैनात हैं।
वे प्रदेश टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव पद पर भी तैनात हैं। वीरेंद्र शर्मा नार्थ जोन के डायरेक्टर जैसी अहम जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अब तक हिमाचल के 40 से ज्यादा खिलाड़ी उनके नेतृत्व में नेशनल खेल चुके हैं।
वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि टेनिस क्रिकेट में भी युवा भविष्य बना सकते हैं। अरब प्रीमियर लीग में दुनिया की 16 टीमें भाग ले रही हैं। लीग के लिए इंडिया टीम का चयन सात अक्तूबर को होगा।