फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस युवा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टीम इंडिया में मिला बड़ा पद

Sat, 07 Oct 2017 12:14 PM IST
हितेश शर्मा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के छोटे से गांव के युवा की अगुवाई में इंडियन टेनिस क्रिकेट टीम दुबई में अपना दमखम दिखाएगी। दुबई के अजमन में 10 अक्तूबर से होने वाली अरब प्रीमियर लीग में सिरमौर के वीरेंद्र शर्मा का चयन टीम के प्रबंधक के रूप में हुआ है। 
विज्ञापन


छह मार्च 1977 को सैनधार इलाके की दीद बगड़ पंचायत के संदड़ाह में जन्मे वीरेंद्र शर्मा को टेनिस बॉल क्रिकेट में योगदान के चलते टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने यह जिम्मेदारी दी है। वर्तमान में वीरेंद्र शर्मा सोलन के बद्दी स्कूल में बतौर डीपीई के पद पर तैनात हैं। 

वे प्रदेश टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव पद पर भी तैनात हैं। वीरेंद्र शर्मा नार्थ जोन के डायरेक्टर जैसी अहम जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अब तक हिमाचल के 40 से ज्यादा खिलाड़ी उनके नेतृत्व में नेशनल खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि टेनिस क्रिकेट में भी युवा भविष्य बना सकते हैं। अरब प्रीमियर लीग में दुनिया की 16 टीमें भाग ले रही हैं। लीग के लिए इंडिया टीम का चयन सात अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में होगी एशियन चैंपियनशिप

अगले साल मई से जून तक एशियन चैंपियनशिप चंडीगढ़ में होगी। श्रीलंका की टीम भी जल्द भारत के दौरे पर आएगी। संभावना है कि जनवरी माह में भारत में श्रीलंका टीम के साथ टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप खेली जाएगी।

स्कूल टूर्नामेंट में टेनिस बॉल क्रिकेट की एंट्री
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में वीरेंद्र शर्मा हिमाचल से पहले अंपायर हैं। इनके प्रयासों से ही स्कूलों में टेनिस क्रिकेट को स्थान मिला। अब स्कूलों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी टेनिस क्रिकेट को एंट्री मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें