थांगटा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स चंडीगढ़ में पांच दिवसीय प्रतियोगिता करवाई। इसमें हिमाचल की टीम ने भी भाग लिया। चंबा जिले के विपन कुमार 58 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले भुवनेश सिंह कटोच को बेस्ट रेफरी का अवार्ड दिया गया। भुवनेश कटोच ने कहा कि थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें निर्णायक की भूमिका निभाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विपन भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। भारतीय थांगता फेडरेशन के ग्राउंड मास्टर ने भुवनेश कटोच को ब्लैक बेल्ट थर्ड डिग्री की उपाधि से सम्मानित किया।