फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसमें कितना है दम' के ग्रैंड फिनाले में पहुंची हिमाचल की ये दो बेटियां

Wed, 15 Feb 2017 03:46 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा साहिब के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा की दो छात्राओं ने 'किसमें कितना है दम'... टीवी शो के ग्रैंड फिनाले में जगह बना ली है। डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग से जुड़े शो की फिनाले की डेट जल्द तय होगी। इस शो के फिनाले में उत्तर भारत के 3 प्रांतों से कुल 6 प्रतिभागी पहुंचे हैं। हिमाचल की दोनों प्रतिभाशाली बेटियों के पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

 
पांवटा की निश्चय मस्ताना, कविता पुंडीर की उपलब्धि पर परिजन उत्साहित हैं। दोनों प्रतिभागियों ने पहले चरण में पांवटा में हुनर दिखाया। दूसरा व क्वार्टर फाइनल राउंड नाहन से पार किया। इसके बाद पंचकूला में सेमीफाइनल में दोनों ही प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पा लिया।

जीरकपुर में हुए प्री क्वार्टर फाइनल में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के केवल 6 प्रतिभागियों का ग्रैंड फिनाले में चयन होना था। इसमें हिमाचल प्रदेश की गुरु की नगरी पांवटा की दोनों छात्राओं ने दमदार प्रस्तुति दी। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दोनों ने ग्रैंड फिनाले में एंट्री कर ली है। ग्रैंड फिनाले अप्रैल तक होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


प्रदेश के लिए जीतेंगे खिताब
अमर उजाला से बातचीत में मूल रूप से चौपाल निवासी निश्चय मस्ताना और गिरिपार के सखोली बिराखना निवासी कविता पुंडीर ने कहा कि अपने प्रदेश के लिए खिताब जीतने को पूरी मेहनत की जाएगी। दोनों चयनित प्रतिभागियों ने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद शार्ट मूवीज, एक थीम सांग व पहाड़ी एलबम में शूटिंग के ऑफर मिले है। अप्रैल तक इनकी शूटिंग भी शुरू होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें