फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड संगीत जगत की इस सेलेब्रिटी को जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा

Sun, 28 Aug 2016 09:35 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी और पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह को उनके जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तोहफा मिला है। ट्रैप नेशन ने शिवरंजनी की आवाज में ट्रैक को लांच किया है। शिवरंजनी के ट्रैक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वह पूर्व क्रिकेटर शक्ति सिंह की बेटी हैं। हिमाचल के मंडी शहर से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन


शिवरंजनी सिंह की आवाज में अंतरराष्ट्रीय ट्रैक दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। ट्रैक को सुनने के बाद फैंस सोशल मीडिया में खूब शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड में संगीत जगत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिवरंजनी सिंह के बढ़ते कदमों से परिजन तथा प्रशंसक गदगद हैं। शिवरंजनी ने आल नाइट ट्रैक में आवाज दी है। इनकी सुरीली आवाज में इस ट्रैक को शनिवार को लांच किया गया।
विज्ञापन

वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड

इसका आधिकारिक वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इससे पहले भी शिवरंजनी का फीड मॉय सॉल ट्रैक दुनिया भर में धमाल मचा चुका है। अकेले यू-ट्यूब में ही लाखों फैंस ट्रैक को सुन और देख चुके हैं। यूएसए की ट्रैप नेशन कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के ट्रैक लांच कर चुकी है।

क्या कूल हैं हम तीन में शिवरंजनी सिंह की आवाज में ऑह ब्वाय, हेट लव स्टोरी तीन का टाइटल सांग, आई वाना तेरा इश्क बॉलीवुड में धमाल चुका है। इससे पूर्व भी शिवरंजनी बॉलीवुड फिल्मों में कई गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।

इधर, पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह ने बताया कि ट्रैप नेशन की ओर से ट्रैक आल नाइट को बेटी शिवरंजनी के जन्मदिन पर लांच करना ही उसके लिए सबसे बड़ा तोहफा है। प्रशंसकों के प्यार से शिवरंजनी सिंह बुलंदियों की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें