फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: भाई IIT में, पिता एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और अब तनिशा ने छू लिया आसमां

Sat, 24 Jun 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
तनिशा चौहान
विज्ञापन
हिमाचल के जिला हमीरपुर की छात्रा तनिशा चौहान ने एनईईटी की परीक्षा में देशभर में 903वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तनिशा चौहान ने 720 में से 630 अंक प्राप्त किए हैं। तनिशा की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल हमीरपुर से हुई है। दसवीं की परीक्षा में तनिशा ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया है।
विज्ञापन


वहीं, जमा दो की परीक्षा गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर से उत्तीर्ण की है। जमा दो की परीक्षा में तनिशा चौहान ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसके बाद तनिशा ने एनईईटी परीक्षा के लिए तैयारी की। इसके लिए तनिशा ने रोजाना दस से 12 घंटे पढ़ाई की है।

इसके चलते देशभर में 903वां रैंक प्राप्त कर अपने स्कूल, अभिभावकों और प्रदेश का नाम रोशन किया है। तनिशा के पिता एनपीएस चौहान लोनिवि हमीरपुर में एक्सईएन के पद पर कार्यरत हैं। अपनी सफलता का श्रेय तनिशा ने अपने अध्यापकों और अभिभावकों को दिया है। कुछ दिन पहले ही चौहान के बेटे का आईआईटी में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु माहिल का 2338 वां रैंक

हिमांशु माहिल
हिमांशु माहिल ने नीट परीक्षा में 720 में से 600 अंक हासिल किए हैं। हिमांशु का नीट में देशभर में 2338वां रैंक है। उन्होंने डीएवी स्कूल हमीरपुर से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है।

हिमांशु के पिता विपिन माहिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरहालड़ी स्कूल में फिजिक्स विषय के लेक्चरर हैं। हिमांशु ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

नीट परीक्षा में सुपर मैगनेट ने फिर दिए सुपर नतीजे
हर वर्ष की तरह सुपर मैगनेट कोचिंग संस्थान ने नीट के परीक्षा परिणाम में बेहतरीन नतीजे दिए हैं। इस वर्ष संस्थान के मेडिकल विंग से नीट में 18 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

स्वेग ने 489, प्रतीक ने 468, हितेश 468, हिमांशु 482, अभिषेक 442, जयंत गुप्ता ने 402, लवली निगम 390, सौरभ भारती 360, प्रियंका, कनुप्रिया, नागेश आदि ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उत्तीर्ण हुए बच्चों को संस्थान की टीम ने बधाई दी है।

अनवी सानवी विद्यामंदिर के 45 छात्रों ने पास की नीट की परीक्षा
अनवी सानवी विद्यामंदिर के प्रशिक्षुओं ने नीट परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वियुष मेहता ने 579 अंक, मनीषा लालटा ने 524, शिवम ने 517, सचिन वर्मा ने 481, कविता कायथ ने 474, नेहा कौंडल ने 474, नेहा ठाकुर ने 462, अंकिता कुमारी ने 440, दिनेश

कुमार ने 447, सोनम ने 445, सर्व भारद्वाज ने 438, हिमांशु कौशल ने 405 और कामिनी ने 431 अंक हासिल किए हैं। अनवी सानवी विद्यामंदिर से करीब 45 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। संस्थान के निदेशक बलविंद्र जोन डोगरा ने सभी छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें