फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यांश ने रोशन किया प्रदेश का नाम

Wed, 01 Jun 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 जून से शुरू होगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठियोग स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल के छात्र सूर्यांश वर्मा का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन


प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में मंडी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-11 ओपन छात्र वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सूर्यांश का लगातार तीन साल से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश के लिए गौरव की बात

शतरंज प्रतियोगिता
2014 में झारखंड, 2015 में गोवा और अब 2016 में छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए चयन हुआ है। यह स्कूल के साथ-साथ शिमला जिले के लिए गौरव की बात है।

अंडर-11 वर्ग में ही शतरंज के सबसे छोटे प्रारूप ब्लिटज प्रतियोगिता में इसी स्कूल के देवज्ञ खाची और सूर्यांश वर्मा ने क्रमश: पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य मनु प्रकाश शर्मा और अन्य अध्यापकों ने दोनों छात्रों को बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें