फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती हुए, मेहनत और जज्बे से लेफ्टिनेंट बन गए सुनील

Tue, 12 Dec 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कि सोलन के कुनिहार निवासी सुनील ने। साल 2008 में सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए सुनील मेहनत और लग्न से आज लेफ्टिनेंट बन गए हैं। 
विज्ञापन


भारतीय सेना अकादमी देहरादून में कुनिहार के सुनील जोशी को उनके माता-पिता और नाना-नानी ने कंधे पर सितारे लगाए। सुनील ने डीएवी सोलन से जमा दो करने के बाद 2005 में सोलन से स्नातक की शिक्षा ली। 

यहां एनसीसी में बेस्ट कैडेट का खिताब उन्हें मिला। प्रदेश विवि से एमएससी करने के पश्चात सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए। बचपन से ही सेना में जाने का जज्बा पाले सुनील ने सेना में एग्जाम क्वालीफाई करके कमीशन प्राप्त किया और अब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। 
विज्ञापन


सुनील के पिता लक्ष्मी राम जोशी भी एसएसबी में अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए हैं। सुनील की माता निर्मला जोशी गृहिणी हैं। सुनील के नाना बाबू राम शर्मा भी सेना से ही कैप्टन रिटायर्ड हुए हैं।

बचपन में नाना की सेना की वर्दी देख उन्हें भी देश सेवा का जज्बा पैदा हुआ। सुनील के मामा विनोद कुमार ने बताया कि सुनील के लेफ्टिनेंट बनने की खबर से घर पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें