अखिल भारतीय कोर्फबॉल फेडरेशन की बैठक में हिमांशु नाथ मिश्रा को अध्यक्ष, हिमाचल के बीआर सुमन को उपाध्यक्ष व हरियाणा के अशोक कुमार को सचिव बनाया गया। गुरुग्राम में हुई फेडरेशन की बैठक में वर्ष 2020-24 के लिए कार्यकारिणी का गठन करने को चुनाव करवाए गए। चुनाव सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत कुमार नड्डा की अध्यक्षता में हुए। इसमें कृष्ण कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीके पाण्डेय, बीआर सुमन, इंद्र प्रकाश टिकीबॉल, लालजिरमावा छांगटा को उपाध्यक्ष, सुमेर रूप सिंह को महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया।