फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की सुकृति के सिर सजा मिसेज नॉर्थ इंडिया का ताज

Sat, 21 Dec 2019 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सुकृति चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शिमला की सुकृति चौहान ने मिसेज नॉर्थ इंडिया का ताज अपने नाम किया है। गोवा में कार्यक्रम के दौरान सुकृति को इस सम्मान से नवाजा गया। सुकृति ने बताया कि चंडीगढ़ में हुए आडिशन के दौरान उन्हें 33 फाइनलिस्ट में चुना गया था। इसके बाद रिधिमा रॉय वर्मन के मार्गदर्शन में उन्होंने स्पर्धा की तैयारियां की।

विज्ञापन


रोजाना तीन घंटे की कड़ी ट्रेनिंग के बाद मिसेज नार्थ इंडिया के ताज तक पहुंची हैं। सुकृति के पति यशोधर सिंह चौहान बागवान हैं और शिमला (जुब्बल) के बरथाटा से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि मिसेज नॉर्थ इंडिया बनने के सफर में उनके पति ने उनका भरपूर सहयोग दिया। शिमला के संजौली में भी सुकृति का घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें