फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप इंडिया यात्रा में धर्मशाला की सुदर्शना बनीं हीरो ऑफ द स्टेट

Fri, 30 Nov 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्ट अप इंडिया यात्रा -2018 का समापन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता मंडलायुक्त मंडी विकास लाबरू ने की। इस कार्यक्रम में राज्य के 13 सबसे उत्कृष्ट नवाचारों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


इस यात्रा में 15 दिन में प्रदेश के सभी जिलों के मेधावी छात्रों, विचार स्रोतों की पहचान की गई और उनकी उद्यमी प्रवृत्ति का आकलन करने के साथ ही नवीन विचारों को प्रोत्साहन दिया गया। 

अंतिम चरण में आईआईटी मंडी में दो दिन तक चयनित युवाओं ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। इसमें धर्मशाला से सुदर्शना कुमारी को हीरो ऑफ द स्टेट चुना गया।
विज्ञापन


उनकी चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग के बारे में प्रस्तुत नवाचार के लिए उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। कृषि क्षेत्र में बीबी ऊर्जा समूह में सोलन के ऋतिक भारद्वाज पहले, सोलन के ही अनुज चौहान दूसरे  स्थान पर रहे। 

सामाजिक क्षेत्र वर्ग में मंडी के अंकुर कौंडल प्रथम, सोलन के प्रांचल  दूसरे और चंबा के गौर    व भाड़वाल, सौरभ भाड़वाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रौद्योगिकी वर्ग में हमीरपुर के दिनेश पटियाल प्रथम, धर्मशाला के अभिषेक चौधरी और देव्यांश प्रकाश सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 

महिला वर्ग में मनाली की अमशु प्रथम, शिमला की विपाशा शर्मा दूसरे तथा सोलन की आरुषि तीसरे स्थान पर रही। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को 40 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मंडलायुक्त ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और अन्य प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इसे सकारात्मक तौर पर लेते हुए अपने नव विचारों के साथ आगे बढ़ें। युवाओं को उद्योग विभाग की उपनिदेशक दीपिका राणा ने संबोधित किया।

आईआईटी मंडी के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त आकिब हुसैन, रोहित अहरवट ने भी प्रशिक्षण में योगदान दिया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ओपी जरयाल इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें