फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबेदार वीरेंद्र कुमार को मिस्टर हिमाचल का खिताब

Wed, 20 Mar 2019 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना में सूबेदार और बॉडी बिल्डर वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू ने एक फिर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में विजेता का खिताब जीता है। वीरेंद्र कुमार ने गत दिवस बहडाला के एक निजी होटल में आयोजित चैंपियनशिप में ओपन मिस्टर हिमाचल का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


मिस्टर हिमाचल का खिताब जीतने पर सेंटरो कार और एलईडी सहित नकद पुरस्कार दिया। इससे पहले भी जिला ऊना के वीरू ने वाबा फेडरेशन की ओर से स्टाफ क्लब नंगल में करवाई गई नरेंद्र पाल ट्रॉफी की मिस्टर नॉर्थ इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

प्रतियोगिता में वीरू ओवरऑल चैंपियन रहे थे। उन्होंने तीसरी बार मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता है। वे इससे पहले दो बार मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। वीरेंद्र कुमार भारतीय सेना में सूबेदार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मिस्टर इंडिया, मिस्टर पंजाब दो बार, मिस्टर हिमाचल दो बार, मिस्टर सतीश शुगर क्लासिक कुरुक्षेत्र के टॉप पांच में स्थान पाने वाले बॉडी बिल्डरों में नाम दर्ज करवा चुके हैं।

वीरेंद्र कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंसती जा रही है। नशे से दूर रहकर हम अपने जीवन को बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें