प्रतियोगिता में देश भर के छह सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 83 प्रविष्टियां अकेले रेणुका क्षेत्र से ही मिली थीं। पहले पांच स्थानों पर ग्रामीण परिवेश के प्रतिभागियों ने बाजी मारी।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर सर्व जागरूक संस्थान के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम में पहले पांच स्थानों पर रेणुका क्षेत्र के प्रतिभागियों का दबदबा रह। शुक्रवार देर शाम को घोषित चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह की छात्रा अमिता ने पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू की अर्शिया ठाकुर ने दूसरा, हरियाणा के यमुनानगर की अनु ने तीसरा, आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू की मिमांसा ने चौथा, आशुतोष गर्ग व पीयूष ने संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। संस्थान की जिला प्रभारी श्वेता सभ्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के छह सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 83 प्रविष्टियां अकेले रेणुका क्षेत्र से ही मिली थीं। पहले पांच स्थानों पर ग्रामीण परिवेश के प्रतिभागियों ने बाजी मारी।
संस्थान के निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया। पहले पांच स्थानों पर रहे विजेताओं के पुरस्कार उनके स्कूलों में पहुंचाए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रदर्शनी के माध्यम से इन प्रविष्टियों का एक अलग से परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में संस्थान की पैड वुमन डॉ. पारुल रावत, बुलबुल ढिल्लो, डॉ. देविंदर कौर संधू, रेखा गौर, कनिका वाधवा व मेहुल ठाकुर निर्णायक मंडल में शामिल हुए। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र उनके पतों पर भेजे जा रहे हैं।