फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किस में कितना है दम’ में दिखेगी हिमाचल की बेटी

Thu, 09 Mar 2017 05:13 PM IST
योगेंद्र अग्रवाल/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण परिवेश में पल रहे बच्चे भी आसमान छूने लगे हैं। ऐसी ही प्रतिभा की धनी है ददाहू के आरवीएन स्कूल में 9वीं कक्षा की सोनाली। इस सिरमौरी बाला का चयन छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो किस में कितना है दम के लिए हुआ है। सोनाली ने इस रिएलिटी शो में एक साथ चार ऑडिशन पास कर जगह बनाई है।  सोनाली ने नाहन, चंडीगढ़, पंचकूला और जालंधर में शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत सोनाली ने फाइनल में जगह बनाई है। 
विज्ञापन


ददाहू के साथ लगते धारटीधार क्षेत्र की बिरला पंचायत के छोटे से गांव डाबरिया की रहने वाली सोनाली को बचपन से नाचने का शौक है। वह टीवी पर प्रसारित होने वाले ऐसे डांस कार्यक्रमों को बड़ी दिलचस्पी के साथ देखती है। इन्हीं कार्यक्रमों की बदौलत सोनाली को इस क्षेत्र में कुछ करने की प्रेरणा मिली। सोनाली के पिता देविंद्र शर्मा पंचायत सचिव हैं। माता रेखा रानी गृहिणी हैं। किस में कितना है दम के फाइनल में पहुंचने पर घर सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। 

सोनाली के पिता देविंद्र ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी कभी टीवी पर अपनी प्रस्तुति देगी। उन्होंने बताया कि चार ऑडिशन में सोनाली ने कई बाल कलाकारों को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई है। सोनाली का कोई डांस गुरु नहीं है। टीवी पर डांस कार्यक्रम देख-देख कर ही इसमें दक्षता हासिल की है। सोनाली के बचपन का शौक ही आज उसे इस मुकाम पर लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें