फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवांशी ने जीता किसमें कितना है दम का खिताब

Sat, 20 Jul 2019 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी के डीएवी न्यू शिमला के आठवीं कक्षा की छात्रा शिवांशी ने शुक्रवार को लुधियाना में किसमें कितना है दम में प्रतियोगिता के डांस वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। शिवांशी शिमला की पहली छात्रा है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डांस का खिताब जीता है इसके लिए उसके स्कूल प्रशासन और शिमला के लोगों ने बधाई दी है। शिवांशी बचपन से डांस की शौकीन रही हैं। संगीत और कराटे में भी रुचि रखती हैं।

विज्ञापन


शिवांशी ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को दिया है। शिवांशी के पिता  बलवीर और माता सुमन कटोच ने बताया कि शिवांशी बचपन से ही डांस करती आ रही है और शिवांशी ने हिमाचल के देव भूमि, कलामंच और खेल प्रतियोगिता में भी प्रथम पुरस्कार लिया है। शिवांशी स्कूल में भी अव्वल रहती हैं। शिवांशी की माता सुमन कटोच ने बताया कि वह घर में खाना बनाना सीख रही हैं, वह खाना बनाते समय भी डांस करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें