उपमंडल बड़सर के ज्योलि गांव की शिवानी शर्मा पुत्री पृथ्वीराज शर्मा का चयन डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए हुआ है। शिवानी ने नीट के अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च, इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च, वेटरनेरी साइंस पालमपुर, प्रदेश उद्यानिकी एवं वानिकी प्रवेश परीक्षा, पंजाब विवि, मिलिट्री नर्सिंग कोर प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। शिवानी ने एमबीबीएस को प्राथमिकता दी। इनके पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोड़े अंब में वाणिज्य विषय के लेक्चरर हैं। माता भी इसी स्कूल में अध्यापक हैं।