फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथला राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Wed, 09 Jan 2019 09:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जुब्बल में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथला को बेहतरीन कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार दिया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में प्रदान किया।

विज्ञापन


उन्हें पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये दिए गए। बुधवार को कार्यकर्ता मिथला ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह से भेंट की। उनके साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी इरा तंवर भी मौजूद रहीं।

निशा सिंह ने मिथला को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिथला ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बेहतरीन कार्य किया है। मिथला को विशेष पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत पोषाहार वितरित करना, शून्य से छह वर्ष के बच्चों और 11 से 18 वर्ष की किशोरियों एवं गर्भवती व धातृ महिलाओं के
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं पोषाहार से जुड़ी सेवाओं से पूर्णता लाभान्वित करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार को चुना गया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर जन जागरूकता के लिए भी सराहनीय कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें