फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर परेड करने वाली आर्मी विंग की पहली कैडेट बनीं शिल्पा

Fri, 29 Jan 2021 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
आर्मी विंग की कैडेट शिल्पा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट शिल्पा ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जय चंद महलवाल ने बताया कि कैडेट शिल्पा बिलासपुर कॉलेज से एनसीसी आर्मी विंग की पहली गर्ल्स कैडेट हैं, जिन्होंने 26 जनवरी को राजपथ दिल्ली में परेड की।

विज्ञापन


शिल्पा का ये सपना था कि वो गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बने। जिसमें वो अब कामयाब हुई हैं। इसका श्रेय उन्होंने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जय महलवाल और परिजनों को दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने कैडेट शिल्पा को बधाई देते हुए कहा कि शिल्पा ने बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी आर्मी विंग में एक नया आयाम स्थापित किया है। कैडेट शिल्पा शिमला ग्रुप और मंडी बटालियन से चयनित होने वाली अकेली कैडेट रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें