राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी शिखा पटियाला में होने जा रही इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएगी। वीरवार को हैंडबाल ओलंपिक कोच सोना जसवाल, ऊना महाविद्यालय के कोच रमेश सैणी, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी शिखा को रवाना किया।
जिला खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर घुमारवीं में चल रहा है। इसमें शिखा प्रशिक्षण हासिल करेगी। वहीं प्रशिक्षण हासिल करने के बाद हैंडबाल की टीम पटियाला में होने जा रही चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इससे पहरले अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद भी शिखा का चयन इंटर यूनिवर्सिटी टीम के लिए नहीं हुआ था।