साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) धर्मशाला स्थित छात्रावास की धाविका सीमा अंडर-19 स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डन गर्ल बनी हैं।
शनिवार को साई होस्टल पहुंचने पर सीमा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान एथलेटिक्स कोच केएस पटियाल सहित हॉस्टल की खिलाड़ी छात्राओं ने सीमा को सिर आंखों पर बिठाया।