फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के एसडी नेगी सिक्किम के डीजीपी बने

Thu, 29 Apr 2021 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावागनर (किन्नौर)
विज्ञापन
एसडी नेगी सिक्किम के डीजीपी बने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 किन्नौर जिले के सपूत एवं यांगपा फस्ट गांव के एसडी नेगी सिक्किम में डीजीपी बन गए हैं। सनम डूपके नेगी सिक्किम में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम विभाग में कार्यरत थे।  एसके नेगी की प्रारंभिक शिक्षा रामपुर उपमंडल के सराहन स्कूल से हुई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीए ऑनर्स एवं पत्रकारिता विषय में स्नातक की।

विज्ञापन


उन्होंने 1987 में आईएएस के परीक्षा पास की और उनका चयन सिक्किम सरकार में बतौर आईपीएस कैडर में हुआ। नेगी ने कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एसके नेगी के भांजे एवं पूर्व प्रधान यांगपा फस्ट पंचायत राजकुमार नेगी ने बताया कि उनके मामा हमेशा पढ़ने में अव्वल रहते थे। बचपन से ही गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करने का जज्वा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें