नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड तीन निवासी सवनीत कौर मिसेज इंडिया यूके का रनरअप खिताब जीतने और मिसेज अर्थ 2019 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब पंजाबी गाने कैंडल्स विद बैंगल में दिखेंगी।
पंजाबी गायक सुख मालुपोटिया का यह गाना बीते बुधवार को रिलीज हुआ। इसे एक दिन में करीब दस हजार लोगों ने यू-टयूब पर देखा है। सवनीत कौर ने मुख्य एक्ट्रेस की भूमिका निभाई है। सवनीत इंग्लैंड में कंप्यूटर इंजीनियर हैं। उनके पति सचिन भारद्वाज इंग्लैंड में ही कंप्यूटर इंजीनियर हैं।
सवनीत को इंजीनियरिंग के साथ मॉडलिंग, फोटोशूट का शौक है। सवनीत ने कहा कि इस मुकाम को पाने में उनके परिवार का बहुत योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कैंडल्स विद बैंगल गाना बुधवार को रिलीज हुआ है। सवनीत के ससुर सुनील कुमार बिजली बोर्ड में सहायक अभियंता हैं। इन दिनों सवनीत परिवार सहित हमीरपुर आई हैं।