फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर चैनल पर लाइव प्रस्तुति देगा ये उभरता सितारा, दिल खोलकर करें वोटिंग

Thu, 09 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर चैनल पर प्रसारित होने वाले राइजिंग स्टार रियल्टी शो में कांगड़ा के कुमार साहिल का चयन हो गया है। लाइव सिंगिंग शो में साहिल प्रस्तुति देगा। चयनित होने के बाद साहिल कड़े रियाज में जुट गया है। 
विज्ञापन


चैनल पर पहली बार प्रसारित हो रहे इस प्रोग्राम में साहिल का चयन होने के बाद उसके परिजनों में खुशी की लहर है। शो में जनता की वोटिंग के बाद विजेता प्रतिभागी का चयन होगा। चैनल पर 25 फरवरी को साहिल अपनी लाइव परफार्मेंस देगा। 
विज्ञापन

साहिल के लिए वोटिंग की अपील

साहिल के पिता कुलदीप ने बताया कि इतने बड़े शो में साहिल का चयन उसकी कड़ी मेहनत की बदौलत हुआ है। उन्होंने हिमाचल की जनता से साहिल के लिए वोटिंग की भी अपील की है।

उधर, साहिल के चयन से उनके प्रशंसकों में भी काफी उत्साह है। 25 फरवरी को साहिल का लाइव शो देखने के लिए प्रशंसक उत्सुक हैं। इससे पहले हाल ही में साहिल सोनी टीवी के इंडियन आइडल में भी अपना हुनर दिखा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें