फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के बेटे ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन का रोहित जल्द ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों में बतौर रेफरी नजर आएगा। अखिल भारतीय फुटबाल संघ की ओर से प्रोजेक्ट फ्यूचर इंडिया 2017 की परीक्षा उत्तीर्ण कर तरंगवाल निवासी रोहित ने इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


रोहित पहला हिमाचली होगा जो अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैचों में रैफरी नजर आएगा। रोहित ने वर्ष 2014 में यह परीक्षा दी थी, लेकिन इसमें उसे सफलता नहीं मिल पाई। रोहित ने पहली बार मिली असफलता से हार नहीं मानी और दोबारा परीक्षा की तैयारी में जुट गया।

गुजरात के गांधीनगर में हुई परीक्षा में रोहित ने देश से आए रेफरियों में से दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऐसे में अब रोहित भविष्य में फुटबाल मैचों में बतौर रेफरी मैच करवाएगा। अपनी सफलता का श्रेय रोहित ने अभिभावकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है प्रोजेक्ट फ्यूचर इंडिया 2017 प्रोजेक्ट

अखिल भारतीय फुटबाल संघ द्वारा प्रोजेक्ट फ्यूचर इंडिया 2017 प्रोजेक्ट परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भविष्य के रेफरी तैयार करना है। परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को अगले वर्ष होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में मैच करवाने का मौका दिया जा सकता है। 

इसके अलावा इन्हें विदेश में भी करीब डेढ़ साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण चार चरणों में होगा। इसके अलावा एआईएफएफ द्वारा करवाई जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के मैचों में भी रेफरी शिप करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें