हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार के कठवार निवासी युवा राकेश ठाकुर ने देहदान का फैसला कर समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने डीसी और सीएमओ को पत्र भेज दिया है। उनका कहना है कि देहदान प्रक्रिया की सभी औपचारिकताओं को अति शीघ्र पूरा करेंगे।
बड़ी बात यह है कि इस युवक ने अपने 26वें जन्मदिन पर यह फैसला लिया है, जिससे शरीर त्यागने के बाद कई अंग जरूरतमंद लोगों के काम आ सकें। कठवार निवासी राकेश ने कहा कि उसने शुक्रवार को 26वां जन्मदिन मनाया है।
अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन के समय दिल की आवाज सुनकर उन्होंने यह फैसला लिया है। युवक ने कहा कि शरीर त्यागने के बाद जलाया जाता है। इससे बेहतर है कि देहदान किया जाए, जिससे कई गरीब मरीजों को नव जीवन मिल सकेगा। इसलिए देहदान करने का निर्णय लिया है