हिमाचल के एक और बेटे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पर्यटन नगरी धर्मशाला के राहुल कौशल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीस सेना की चेन्नई अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें यह पद मिला है।
राहुल कौशल धर्मशाला कैंट रोड के रहने वाले हैं। राहुल ने जमा दो तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से की है। उसके बाद बी-टैक जीएनई लुधियाना और एम टैक आईआईटी रुड़की से की है।
राहुल की माता मीनाक्षी कौशल और पिता दलीप कौशल पासिंग आउट परेड में शामिल रहे। राहुल के पिता लुधियाना में बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। माता मीनाक्षी गृहिणी हैं।