फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNC में नौकरी छोड़ चुनी देश सेवा, सेना में बने लेफ्टिनेंट

Mon, 11 Sep 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र के भडवार पंचायत के अपर बरमोली के राहुल जसवाल ने सेना में कमीशन का टेस्ट पास करके नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देश सेवा करने के जज्बे के चलते राहुल ने सेना में शामिल होकर मल्टी नेशनल कंपनी में मोटी सैलरी छोड़ दी।
विज्ञापन


राहुल की प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़, पठानकोट और जम्मू से हुई। तत्पश्चात एआईटी पुणे से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। पिता की तरह सेना में जाने के उद्देश्य से राहुल ने एसएससी टेक्निकल और सीडीएस की दो परीक्षाएं पास कीं।

सितंबर में अपनी ट्रेनिंग खत्म करके राहुल ने झांसी में बतौर लेफ्टिनेंट पद ग्रहण कर लिया है। राहुल के पिता भी सेना में वारंट अफसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


दादा प्रकाश सिंह जसवाल भी आर्मी की डोगरा रेजिमेंट में थे। माता विमला देवी और स्व. दादी की प्रेरणा से राहुल के सेना में अफसर बनने से गांव के युवा भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

पठियार के शुभम बने सेना में लेफ्टिनेंट

नगरोटा बगवां के पठियार के शुभम जंवाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर न केवल क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि सेना के माध्यम से देश की सेवा में लगे अपने परिवार की रिवायत को भी बरकरार रखा है।

लेफ्टिनेंट शुभम जंवाल ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से पास आउट होकर सेना में ऑफिसर बने हैं। लेफ्टिनेंट शुभम के चाचा सर्वजीत जंवाल ने बताया कि शुभम के दादा स्वर्गीय रूप सिंह जंवाल भी सेना में थे।

उसके पिता मौजूदा समय में डोगरा रेजिमेंट में बतौर कर्नल सेवाएं दे रहे हैं, जबकि शुभम की माता स्वर्णलता जंवाल एक गृहिणी हैं।

शुभम को अपने घर से ही देश सेवा का माहौल मिला और उसने अपने परिवार के देश सेवा के जज्बे को कायम रखा है। शुभम को यह पद मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें