फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर दीपक पठानिया ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सूची में बनाई जगह

Sun, 29 Nov 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, टिहरा/धर्मपुर(मंडी)
विज्ञापन
प्रो. दीपक पठानिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी जिले की टिहरा उप तहसील के कोट गांव निवासी एवं हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. दीपक पठानिया ने विश्व के सर्वोच्च दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। पिछले दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका के मशहूर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम ने विश्व भर के ऐसे वैज्ञानिकों की सूची तैयार की, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और शोध किए हों।

विज्ञापन


प्रोफेसर पठानिया की ओर से रसायन विज्ञान में किए अपने शोध कार्यों के आधार पर 2019 वर्ष के लिए प्रकाशित इस सूची में जगह बनाई। प्रो. दीपक पठानिया मंडी जिले की उपतहसील टिहरा के एक छोटे से गांव कोट से संबंध रखते हैं, जो जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर तैनात हैं। और हाल ही में वे क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके घर-गांव और जिले में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि युवा वैज्ञानिक पठानिया के अब तक 160 से अधिक शोध कार्य विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। 21 अध्याय अलग-अलग किताबों में लिख चुके हैं। उनकी 14 पुस्तकें, 17 पीएचडी, 14 एमफिल और 42 एमएससी विद्यार्थियों को उनके शोध कार्य और शोध प्रोजेक्ट्स में गाइड करने के साथ लगभग डेढ सौ सम्मेलनों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में वे कई विश्वविद्यालयों में बोर्ड ऑफ स्टडीज और विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य हैं। और वे जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के डीन और शिक्षक संघ के प्रधान भी रहे। हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉ. भीम सिंह राठौर, ग्राम पंचायत कोट के प्रधान यश पठानिया, एचएससीए के सचिव डॉ. सुनील कुमार, डॉ. महेंद्र ठाकुर, पूर्व सचिव डॉ. सीता राम, संस्थापक सदस्य डॉ. जगदीप वर्मा सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें