फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा बने छत्तीसगढ़ में वीसी

Tue, 03 Mar 2020 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रो. बलदेव भाई शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. बलदेव भाई शर्मा छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के नए कुलपति बन गए हैं। बलदेव भाई शर्मा नई जिम्मेदारी ग्रहण करने के लिए बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।  छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने यह नियुक्ति की है। नेशनल बुक ऑफ ट्रस्ट के चेयरमैन और केंद्रीय विवि में प्रो. बलदेव भाई शर्मा कई मीडिया संस्थानों में भी बतौर संपादक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन


बलदेव भाई शर्मा का जन्म 6 अक्तूबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के पटलौनी (बल्देव) गांव में हुआ। वह पिछले चार दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हें पंडित माणिकचंद वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान’, मुंबई का रचनात्मक पत्रकारिता राष्ट्रीय सम्मान और केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा की ओर से ‘पंडित माधवराव सप्रे साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान’ दिया जा चुका है। बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि वे सकारात्मक परिवेश बनाकर वह पत्रकारिता के क्षेत्र में नए प्रयोग और क्रांति लाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें