डीएवी नौहराधार से शिक्षा ग्रहण कर चुकी प्रतिभा चौहान ने उद्यान विकास अधिकारी बनकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभा चौहान वर्तमान में बड़ूसाहिब इटरनल विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसी पद पर कार्य करते हुए प्रतिभा ने लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित इस परीक्षा को पास किया।