हिमाचल का बेटा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बना है। जिला हमीरपुर के गांव बोहणी के प्रांजल ठाकुर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर जिले और माता-पिता का नाम रोशन किया है।
प्रांजल ने एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद से 16 जून को पासिंग आउट परेड ली। गांव पहुंचे पर प्रांजल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके घर में मंगलवार को धाम का आयोजन भी किया गया। प्रांजल ने जमा दो करने के बाद एनडीए का टेस्ट पास किया।
एनडीए में चयन होने के बाद उनकी तीन साल की ट्रेनिंग हुई। तीन साल की ट्रेनिंग लेने के बाद प्रांजल ने एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद से एक साल की ट्रेनिंग ली। 16 जून को अकादमी से पासिंग आउट परेड हुई।
इस मौके पर उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। प्रांजल के पिता वीरेंद्र सिंह आबकारी विभाग में कार्यरत हैं और माता सविता ठाकुर टीचर हैं। प्रांजल ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई आरआईएमसी देहरादून से की है।
इसके बाद उनका चयन एनडीए में हुआ और अब वह भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।